है। इसकी स्पष्ट चर्चा करने के योग्य इकाई केवल मानव ही है। मानव के साथ व्यवहार जुड़ा ही रहता है। व्यवहार सदा-सदा से मानव के साथ धुव्रीकृत होता आया है। चाहे नकारात्मक हो चाहे सकारात्मक हो मानव अपनी परस्परता में व्यवहार करना सर्वस्वीकृत हो चुका है। मानव परम्परा में व्यवहार परस्परता में मूल्यों का निर्वाह करने के आधार पर ही प्रमाणित होता है। मूल्यों का निर्वाह संबंधों के आधार पर होना सर्वमानव को स्वीकृत है। मानव मानव के साथ संबंधों को पहचानने की प्रवृत्ति शिशु काल से ही निर्धारित है। यह शब्दों के रूप में सबको स्पष्ट है। मूल्यों के रूप में पहचान और उसकी निरन्तरता की आवश्यकता बनती है। संबंध, उसकी पहचान और निरन्तरता ही विश्वास है। इस परिभाषा के आधार पर सभी संबंधों के साथ संवाद अपेक्षित रहता है। हर संवाद की सार्थकता में समाधान है। संवाद की सार्थकता क्यों, कैसे, कितना का उत्तर पाने में ही है।
संबंध की परिभाषा ही है “पूर्णता के अर्थ में अनुबंधित रहना”। ऐसे संबंध का स्वरूप निरन्तरता में ही वैभव और प्रयोजन प्रमाणित होना पाया जाता है। प्रयोजन मूलत: सहअस्तित्व में नित्य प्रमाण ही है। यही जागृति, वर्तमान में विश्वास (परस्परता में भय, शंका मुक्ति) और समाधान होना स्वाभाविक है। इन तीनों विधाओं के आधार पर अथवा इन तीनों विधाओं में प्रमाण होने के उपरान्त समृद्ध होना एक आवश्यकता, सम्भावना और इस हेतु प्रयास होना स्वाभाविक स्वयंस्फूर्त है। इसका तात्पर्य यही हुआ कि हम मानव समझदारी पूर्वक ही समाधानित होते हैं और वर्तमान में विश्वास अर्थात् संबंध की पहचान और उसकी निरन्तरता बनाए रखने में निष्ठा ईमानदारी होने का प्रमाण है। पहचान और उसकी निरन्तरता स्वयं जिम्मेदारी के रूप में स्पष्ट होती है। इस प्रकार समझदारी, ईमानदारी, जिम्मेदारी पूर्वक ही परिवार व्यवस्था में प्रमाण और समग्र व्यवस्था में भागीदारी होना और समृद्धि का साक्ष्य स्पष्ट होना पाया जाता है। इसके लिए परिवार में चर्चा, परिवार के कार्य-व्यवहार के लिए चर्चा, संवाद और परिवार लक्ष्य के लिए संवाद मानव परम्परा में सम्पन्न होना एक प्रतिष्ठा है।
ऐसी प्रतिष्ठा चेतना विकास मूल्य शिक्षा संस्कार से अनुप्राणित होना रहना स्वाभाविक है। शिक्षा में सहअस्तित्व दर्शन ज्ञान, जीवन ज्ञान, मानवीयतापूर्ण आचरण ज्ञान का स्पष्ट होना परम आवश्यक है। सहअस्तित्व नित्य प्रकटन व समाधान का स्त्रोत है। क्योंकि हम सहअस्तित्व सहज सूत्र, व्याख्या के आधार पर ही समाधानित हो पाते हैं। जीवन ज्ञान स्वयं सार्थक अर्थात् समाधान पूर्ण प्रवृत्तियों का धारक-वाहक होता है और स्वीकृत होता है। इन दो ध्रुवों के आधार