1.0×
  1. 6. स्थिति
  • स्थितिपूर्ण सत्ता में सम्पृक्त स्थितिशील प्रकृति।
  • सहअस्तित्व नित्य वर्तमान।
  1. 7. प्रमाण
  • अनुभव व्यवहार प्रयोग
  • अनुभव ही प्रमाण परम

प्रमाण ही समझ ज्ञान

समझ ही प्रत्यक्ष,

प्रत्यक्ष ही समाधान, कार्य-व्यवहार,

कार्य-व्यवहार ही प्रमाण,

प्रमाण ही जागृत परंपरा,

जागृत परंपरा ही सहअस्तित्व।

  1. 8. यथार्थ
  • ब्रह्म सत्य, जगत शाश्वत।
  • ब्रह्म (सत्ता) व्यापक, जीवन पुंज अनेक।
  • जीवन पुंज में अविभाज्य आत्मा, बुद्धि, चित्त, वृत्ति, मन।

जीवन और शरीर के संयुक्त रूप में मानव का वैभव।

  • ईश्वर व्यापक, देवता अनेक।
  • मानव जाति एक, कर्म अनेक।
  • भूमि (अखण्ड राष्ट्र) एक, राज्य अनेक।
  • मानव धर्म एक, समाधान अनेक।
  • जीवन नित्य, जन्म-मृत्यु एक घटना।
  1. 9. वास्तविकता
  • सहअस्तित्व में विकास क्रम, विकास।
  • जागृति क्रम, जागृति।
Page -13 of 219