प्रश्न : किरण क्या है?

उत्तर : किरण ये चीज है, कहीं से भी प्रकाश होता है, जैसे सूर्य से आ रहा है, ये किरण है।

प्रश्न : ताप सहित जो है वो किरण है?

उत्तर : ताप से नहीं प्रतिबिंब से, प्रतिबिम्बों से किरण। प्रतिबिम्ब, अनुबिम्ब, प्रत्यानुबिम्ब विधि से किरण, परावर्तन विधि से ताप।

प्रश्न : किरण ताप के साथ भी हो सकती है, बिना ताप के साथ भी हो सकती है?

उत्तर : ताप एक अलग चीज है किरण एक अलग चीज है, प्रतिबिंब विधि है वो, ये जो है ना ताप विधि परावर्तन विधि है। ये जो अभी तीसरा बात कहा ये तरंग विधि है, वातावरण में तरंग पैदा करने की विधि है, मध्यांशों में जो दबाव बनी रहती हैं, उसके कंपन से वातावरण में तरंग पैदा हो जाते हैं, ऐसा है विकिरण।

प्रश्न : किरण और रश्मि दोनों अलग अलग हैं?

उत्तर : हाँ, रश्मि एक दूसरी भाग है। किरण किसी भी धरती के वातावरण में आने के बाद, वो अनुबिम्ब, प्रत्यानुबिम्ब में विभक्त हो करके अनेकानेक बन करके, एक किरण अनंत भागों में बँट करके, धरती को छूता है, इसका नाम है रश्मि।

प्रश्न : surface tension नाम का एक शब्द विज्ञान में पढ़ाते हैं, यदि एक काँच के tube में पानी भरेगें, तो ऐसा दिखाई देगा कि tube के किनारे-किनारे पानी कि ऊंचाई ज्यादा है, और केन्द्र के तरफ पानी गहराई में हैं। मतलब थोड़ा झुका हुआ दृश्य दिखता है, उनको ऐसा कहते हैं कि सतह के कारण ये खींचते हैं, जबकि पारा में देखते हैं, पारा में ऐसा उठा हुआ दिखता?

उत्तर : वो tube में भरने के कारण है, वो ही चीज glass में भरते हैं, वो ऊपर ही रहता है। tube के आकार में पानी भरोगे, ऐसे ही दिखेगी, आकार के कारण।

प्रश्न : ये जो गोलाई होता है इसका क्या कारण है?

उत्तर : आप तो जानते हो, पानी में भार होता है। पानी में और एक गुण है, पानी अपने level को maintain करता है। यदि दो जगह हो, पानी को अपने level को show करने के लिए हो, चार जगह हो, माने एक tube, दो tube, चार tube बना दिया, आपने एक में पानी भरा, उन सभी tube में एक ही लेवल level में पानी होता है। इसका क्या नाम दिया आप लोगों नें? water makes its own level एक नाम दिया। पानी किसी में भरिए, अपने में एक level बना लेता है, कैसे भी भरिए, वो अपने में एक level बनाता है। उसके साथ आपने क्या कर दिया? tube को bend कर दिया। वो सीधा tube में भर के देखो, कैसा दिखता है? सीधा tube में भर के देखोगे तो उभरा ही दिखता है, glass में भरोगे तो उभरा ही दिखता है।

Page 44 of 94
40 41 42 43 44 45 46 47 48