20. गोमूत्र औषधि
👉 विडिओ संदर्भ देखें: video 16, time 15:22-17:27
प्रश्न : गोमूत्र गोबर से कुछ कीटनाशक बनाए गए हैं, आपकी जानकारी में इस तरह के जो चीज़ें हैं, उसको बता दीजिए?
उत्तर : गोमूत्र के साथ बहुत अच्छी बन सकता है वो। जो गंधक होता है, गंधक को गोमूत्र में घोल दो, 10 लीटर गोमूत्र में 10 ग्राम, 5 ग्राम गंधक को घोल करके यदि उसको डाला जाए बहुत सारे भुनगीं, कीड़े सब ठीक हो जाते हैं। सबसे अच्छा है गोमूत्र को फसल के लिए डालें पानी के साथ और गंधक का धुआँ दे करके कीट नाशक प्रयोगों को करते रहें, धुआँ से, धूम्र चिकित्सा। नीम का बीजा, खली, पत्ता ये सब चीज़ की धुआँ से काफ़ी कीड़ा, पतंग दूर भाग जाते हैं। उसको किया जा सकता है। जैसे वनतुलसी होता है, वनतुलसी का धुआँ से भी कीड़ा, पतंग दूर होते हैं। अजवाइन का धुएं से लत्तर जाति के जितने भी फसल नहीं हो पाते है, पत्ते सड़ जाता है, खीरा में, तरोई में, लौकी में, उसमें अजवाइन का धुआँ देने से लाभ होता है, ये सब देखा है। इसको कोई भी करके देख सकता है।