10. पदार्थ का ऊर्जा में रूपांतरण प्रतिबिम्ब

👉 विडिओ संदर्भ देखें: video 14, time 59:29-1:08:00

प्रश्न : जैसे पदार्थ का एक टुकड़ा है, उसको यदि हम किसी गति में ले के जाएंगे, जैसे-जैसे उसका गति बढ़ते जाएंगे, गति बढ़ाते-बढ़ाते एक ऐसी स्थिति आएगी की, वो पदार्थ पूरा का पूरा ऊर्जा में बदल जाएगा। क्या पदार्थ वास्तविक रूप में ऊर्जा में बदल जाता है, ऐसे कोई बात अस्तित्व में होती है क्या?

उत्तर : कोई भी वस्तु ऐसा नहीं है जिसकी सूक्ष्म से सूक्ष्म तम् विभाजन हो सकती है। परिवर्तन हो सकता है, अभाव नहीं हो सकता। सूक्ष्म सूक्ष्मतम जो हम गिन नहीं सकते हैं, उस प्रकार से टुकड़े-टुकड़े हो सकते हैं। और हम जो अपेक्षा रखते हैं, उससे ज्यादा परिवर्तन भी हो सकते हैं, अभाव नहीं होता है।

प्रश्न : यदि उसका गति बढ़ा दे? पदार्थ क्या ऊर्जा में बदल जाएगा?

उत्तर : गति बढ़ाइये, कुछ भी कर लीजिए, ऊर्जा में नहीं बदलेगा।

प्रश्न : ऐसा कहा जाता है, यदि प्रकाश के वेग तक उसको बढ़ाया जाये?

उत्तर : देखो बहुत आसान game है ये। कोई भी वस्तु है, तब तक उसमें गति दिया जाए, जब तक उसका आकर्षण बल शून्य ना हो जाए। एक अवधि ये बनता है, शून्याकर्षण में होने तक, एक क्रम तो ये है। दूसरा ये हो जाए, वस्तु को इतना विखंडित किया जाए, धरती के वातावरण से बाहर भागने योग्य हो जाए। इतना छोटा टुकड़ा किया जाए, वो इतना वातावरण के जाल के बीच से, खिड़की से घुस करके इस धरती के वातावरण से बाहर भाग जाए। अभी ये लोग जिसको तरंग कहते हैं, वो सब इसी प्रकार भागी हुई चीज़ को तरंग कहते हैं। वो तरंग को ये ऊर्जा कहते हैं। जबकि वस्तु के बिना तरंग होता नहीं। आप समझे? वस्तु के बिना कोई तरंग नाम की चीज होता नहीं। (वस्तु माने particle?) हाँ particle का particle, particle का particle उसको दो हजार वर्ष बोल रे, उसके बाद भी कोई चीज रहता है, वो ही है।

दो हजार वर्ष के बाद का particle, वैसा मान ले। हमको क्या तकलीफ है? कल्पना करने में आपका क्या जाता है, हमारा क्या जाता है, ठीक है? तो तरंग इसी को कहा जाता है। अभी प्रकाश में जो तरंग की बात कही, उसके लिए एक प्रयोग किया है विज्ञानियों ने, एक छत की छेद से एक प्रकाश को धरती तक छूया हुआ देखा गया। ऐसा दो tube बना दिया। दो tube बनाने से धरती में जो प्रतिबिम्ब पड़ा रहता है, वो हिलता हुआ दिखता है। उसको दिखा करके ये कहते हैं, प्रकाश में तरंग है। कुछ समझ में आता है? ऐसा करते है कि नहीं?

प्रश्न : कोई दो छेद लें किसी पट्टी पर और कोई एक इकाई को आप continuity में देखने जाएं, उसका जो reflection बनता है, वो गोल गोल उसके ring बनती है। उसकी जो rings बनती है, उस ring को explain

Page 46 of 94
42 43 44 45 46 47 48 49 50