जीवन जागृति के बारे में हम कम सोचते हैं, घर का खूबसूरती के लिए ज्यादा सोचते हैं, यहाँ हम आ गए हैं। सच्ची बात। ये जो अभी बताया रहे हैं ना अभी cabin program हो गई। हर जो कमरा माने cabin है। अभी हमारे मित्र हैं, कानपुर में, उनके लड़का एक cabin में गोली खा कर के suicide कर लिया और उसी के बगल में ये लोग सोते रहे, पढ़ते रहे, भनक तक नहीं लगा, मर ही गया वो आदमी।

भई घर में एक दूसरे की जो कराहने पर, खांसने पर, कोई दुख सूचक, कोई परेशानी सूचक, किसी का आवश्यकता मदद की आवश्यकता की सूचना, ये दूसरे को communicate ही नहीं होगा तो क्या होगा भाई?

प्रश्न : बाबा जी अभी जो नया मकान बनाने का जो culture है, ये आदमी के किस प्रवृत्ति के कारण ऐसा शुरू हुआ?

उत्तर : भोगोन्माद प्रवृत्ति, वही Bermuda triangle आप तो सुने ही हो bathroom, bedroom और kitchen Bermuda triangle के लिए समर्पित है आदमी।

प्रश्न : जैसे अपने पास 4 दिशाएं हैं, पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण, तो ऐसा मानते हैं, अलग-अलग दिशाओं से अलग-अलग विचारों की ऊर्जा आती है, जबकि चारों तरफ जो है ऊर्जा एक ही होगी। तो ऐसा क्यों है?

उत्तर : वो ही मुख्य बात है ना, ये funda ही गलत हो गई। मनुष्य अपने में से विचारों को उत्सर्जित करता है। माने संप्रेषित करता है। विचार हवा से आता नहीं है। पहले इसको थोडे सी, अभी बढ़िया comfortable नहीं हुआ है हमारा communication आपके साथ।

प्रश्न : बाबा इसके पीछे एक और ऐसा माना जाता है कि मनुष्य के विचार फूट रहे हैं उसके पीछे पूरा वातावरण जिम्मेदार है। और आप तो कह रहे हैं...?

उत्तर : स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है वातावरण, विचार के लिए केवल मनुष्य ही जिम्मेदार है। ये इसको ठीक से सुनो, स्वास्थ्य के लिए, शरीर स्वास्थ्य के लिए पूरा वातावरण जिम्मेदार है और विचार के लिए केवल आदमी ही जिम्मेदार है और कोई जिम्मेदार नहीं है।

प्रश्न : बाबजी जागृति से पहले भ्रम की अवस्था में आस-पास का जो वातावरण है, आस-पास के जो रहने वाले लोग हैं, वो भी आदमी के विचारों को प्रभावित तो करते ही हैं?

उत्तर : ठीक है, आदमी से आदमी प्रभावित होता है ना।

प्रश्न : नहीं, वस्तुओं से भी होता है बाबा?

उत्तर : कैसे? विचार कैसा वस्तु से होता है, जैसा गंदगी पड़ी है, हाँ क्या होगा?

प्रश्न : तो घृणा होती है?

Page 21 of 94
17 18 19 20 21 22 23 24 25