उत्तर : स्पर्शेंद्रिय का यदि उपयोग नहीं करेगें, तो आँख मे भी तो स्पर्शेंद्रिय हैं। स्पर्श करने की बात आँख में भी है। इस ढंग से ताप आँखों पर भी पहचानने में आए। किन्तु आँख पर ताप का कोई प्रतिबिम्ब नहीं होता है, प्रभाव होता है।

प्रश्न : मैं कोई चीज़ को देख पाता हूँ या नहीं देख पाता हूँ, अंधेरा होने का क्या मतलब ?

उत्तर : अंधेरा होने का मतलब है, हमारा आँख देख नहीं पाना। इसका मतलब ये हुआ, किसी ना किसी एक निश्चित प्रकाशमानता को हम देख पाते हैं, निश्चित प्रकार की प्रकशमानता को देख नहीं पाते हैं।

प्रश्न : प्रकाशमानता तो उतना ही है वस्तु में?

उत्तर : हर वस्तु भिन्न-भिन्न आकार प्रकार वस्तुओं से रचित बिम्ब है।

प्रश्न : यदि घनघोर अंधेरे में एक चीज़ मुझे पढ़ने में नहीं आता है, और अभी पढ़ने में आ रहा है, इसका क्या अंतर है?

उत्तर : उसका अंतर हमारा आँख का ही capacity की बात है, हमारा आँख की योग्यता इस प्रकार की परिस्थिति में पढ़ने योग्य है, इससे यदि भिन्न होता है तो नहीं पढ़ पाता है।

प्रश्न : ये जो परिस्थिति बनी ये दिन में या रात में किस कारण से बनी? किसी तप्त पिंड के कारण ये परिस्थिति बनी हुई हैं?

उत्तर : हाँ ठीक है।

प्रश्न : तो ये निष्कर्ष निकला ना हम जो देख रहे हैं आँख से अभी उसमें दोनों चीज़ काम कर रही है, एक तो वस्तु की प्रकाशमानता, दूसरा उसका तप्त होना। इस मात्रा में तप्त होना कि आँखों की सीमा में आ जाए, उससे ज्यादा तप्त होगा तब भी नही दिखेगा उससे कम तप्त होगा तब भी नहीं दिखेगा।

उत्तर : ये तो बात पहले भी हुआ ना आँखों में भी स्पर्शज्ञान है ही, किन्तु अब देखने की बात जो है, ताप नहीं है, ये वस्तु ही है, प्रतिबिम्ब ही है, ताप दिखता नहीं है आँखों को, आँखों में स्पर्श होता है। स्पर्श होना, देखना - ये दोनों में अलग-अलग प्रक्रिया है, इसको अपने को पकड़ के रखना चाहिए। ज्यादा उत्तम है। आगे चलकरके बहुत सारा composition आएगा, एक ही बात से हम थोड़े पिंड छुड़ा पाएंगे, तो करोड़ों करोड़ों परिस्थितियों में ये सिद्धान्त काम करना है।

प्रश्न : प्रकाशमानता और आँखों से देखना दोनों एक ही नहीं हैं, दोनों में कुछ और भी बात जुड़ जाती है।

उत्तर : प्रकाशमानता का मतलब, बिम्ब का प्रतिबिम्ब आँखों में आता है। ज्यादा तप्त होने पर तप्त बिम्ब जहाँ-जहाँ पड़ता है, वो जितना अच्छे ढ़ंग से प्रकाशित थी, उस प्रकाशमानता को ज्यादा बढ़ा देता है, ये दूसरा देखने के लिए

Page 36 of 94
32 33 34 35 36 37 38 39 40