Table of contents

Jump to any page

-16 मानव अभ्यास दर्शन -15 विकल्प -10 मध्यस्थ दर्शन के मूल तत्व -4 मध्यस्थ दर्शन में प्रतिपादित मूल बिन्दु -2 कृतज्ञता -1 प्राक्कथन 1 1. अभ्यास दर्शन 2 2. अभ्यास की अनिवार्यता 14 3. अभ्युदय की अनिवार्यता 18 4. अखण्ड समाज गति सहज सामाजिकता की अनिवार्यता 22 5. सामाजिकता का अध्ययन 24 6. सामाजिकता का आचरण 30 7. स्थापित मूल्यों की अनिवार्यता सर्वदा सबके लिए समान है। 32 8. जनाकाँक्षा को सफल बनाने योग्य शिक्षा व व्यवस्था 37 9. समाज व्यवस्था 54 10. मानव संस्कृति 57 11. व्यक्तित्व एवं प्रतिभा का संरक्षण ही अर्थ का संरक्षण है। 64 12. न्याय पाना, सही कार्य व्यवहार करना एवं सत्य सम्पन्नता ही साम्यत: जनाकाँक्षा है। 66 13. सतर्कता सजगता पूर्ण परंपरा में मानवीयता सहज चरितार्थता स्वभाव सिद्ध है। 69 14. भ्रमित मानव समुदाय की प्रथम अवस्था भय प्रलोभन है। 72 15. लाभ उत्पादन नहीं है। 75 16. विनिमय क्रिया जागृत मानव परंपरा में अनिवार्य प्रक्रिया है। 76 17. ईश्वर तंत्र पर आधारित राज्य नीति एवं धर्म नीति रहस्यता से मुक्त नहीं है। 78 18. प्रत्येक मानव इकाई भ्रम, भय, रहस्य मुक्ति के लिए प्रयासरत है। 81 19. आचरणपूर्णता पर्यन्त शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन का अभाव नहीं है। 87 20. केवल साधनों की प्रचुरता मानवीयता को स्थापित करने में समर्थ नहीं है। 91 21. विकास व जागृति ही वैभव क्रम है। 93 22. प्रत्येक मानव समाजिकता के लिए समर्पित होना चाहते है। 95 23. कम्पनात्मक एवं वर्तुलात्मक गति का वियोग नहीं हैं। 96 24. सर्वशुभ उदय का भास-आभास संवेदनशीलता की ही क्षमता है और प्रतीति व अनुभूति संज्ञानीयता की महिमा है। 98 25. आवेश मानव का अभीष्ट नहीं है। 100 26. मानव में संचेतनशीलता ही संस्कार एवं जागृति सम्पन्नता सहज आधार एवं प्रमाण है। 104 27. सामाजिकता का आधार संस्कृति, सभ्यता, विधि एवं व्यवस्था ही है। 108 28. जिज्ञासात्मकता सुखी होने के अर्थ में एवं आवेशात्मक क्रियाकलाप के फलस्वरूप पीड़ाएं प्रसिद्ध हैं। 110 29. मानव में न्यायापेक्षा, सही करने की इच्छा और सत्य वक्ता होना जन्म से ही दृष्टव्य हैं। 112 30. मानव में अखण्डता के लिए मानवीयता ही एकमात्र शरण है। 117 31. मानवीयतापूर्ण जीवन में, से, के लिए सुसंस्कारों का अभाव नहीं है। 128 32. संस्कार ही संस्कृति को प्रकट करता है। 130 33. केवल उत्पादन ही मानव के लिए जीवन सर्वस्व नहीं है। 136 34. मानव के संपूर्ण संबंध गुणात्मक परिवर्तन के लिए सहायक हैं। 138 35. कुशलता, निपुणता एवं पाण्डित्य ही ज्ञानावस्था की मूल पूंजी है। 143 36. समाधान, समृद्धि, अभय एवं सहअस्तित्व में अनुभव मानव धर्म की चरितार्थता है। 145 37. व्यक्ति का व्यक्तित्व न्याय प्रदायी क्षमता से प्रदर्शित है। 149 38. संपूर्ण अध्ययन अनुभूति, समाधान, सहअस्तित्व एवं समृद्धि के लिए ही है। 154 39. मानव का संपूर्ण कार्यक्रम धार्मिक, आर्थिक एवं राज्यनीति में, से, के लिए है। 157 40. पाण्डित्य ही मनुष्य में विशिष्टता हैं। 160 41. समाज संरचना का आधार “मूल्य त्रय” ही है। 165 42. भोगों में संयमता से अभयता पूर्ण जीवन प्रत्यक्ष होता है। 171 43, समस्त प्रकार के वर्ग की एकमात्र समाधान स्थली मानवीयता ही है। 175 44. अभयता का प्रत्यक्ष रूप ही वर्तमान में विश्वास है। 178 45. आवेश (लाभोन्माद, भोगोन्माद, कामोन्माद) मानव की स्वभाव गति नहीं है। 181 46. प्रत्येक स्थिति में किए गए अभ्यास का प्रत्यक्ष रूप ही व्यवहार एवं व्यवस्था है। 183 47. व्यक्तित्व और प्रतिभा की चरमोत्कर्षता में ही प्रेमानुभूति होती है। 187 48. उत्पादन एवं व्यवहारिकता अखण्ड समाज में, से, के लिए अपरिहार्य है। 190 49. प्रमाण त्रय ही विश्वास है। 192 50. मानव में स्थूल, सूक्ष्म व कारण भेद से क्रियाशीलता प्रसिद्ध है। 195 51. अभ्यास समग्र की उपलब्धि क्रियापूर्णता एवं आचरणपूर्णता ही है। 198 52. अमानवीयता से ग्रसित वर्ग संघर्ष की सीमा में प्रलोभन व भय का अभाव नहीं है। 200 53. मानव जीवन में भक्ति जागृति के अर्थ में वांछित प्रक्रिया है। 202 54. योगाभ्यास जागृति के अर्थ में चरितार्थ होता है।

को प्रकट करती है। जीवावस्था में स्वभाव का प्रकटन हुआ है। मानव में स्वभाव एवं धर्म का प्रकटन होता है या मानव स्वधर्मीयता को प्रकट करने के लिए बाध्य है। अभयता ही सुख, सुख ही विश्वास, विश्वास ही साम्य मूल्य, साम्य मूल्य ही पूर्ण मूल्यानुसंधान, पूर्ण मूल्यानुसंधान ही पूर्ण मूल्यानुभूति, पूर्ण मूल्यानुभूति ही पूर्ण सामाजिकता एवं पूर्ण सामाजिकता ही अभयता है। मानवीयता पूर्ण जीवन में अभय सिद्धि होती है। अभयता के बिना मानव की स्वधार्मिक या स्व धर्मात्मिक सुख धर्मीयता का प्रसारण या प्रकटन नहीं होता है। जिसका जो अनुभव करता है उसी का वह प्रकटन करता है। जिसका जो प्रकटन करता है उसी का प्रसारण होता है। जड़-चैतन्यात्मक प्रकृति की प्रत्येक इकाई में रूप, गुण, स्वभाव, धर्म अविभाज्य रूप में रहते हुए पदार्थावस्था में रूप प्रधान अस्तित्व धर्म का; प्राणावस्था में रूप, गुण प्रधान पुष्टि धर्म का; जीवावस्था में रूप, गुण, स्वभाव प्रधान आशा धर्म का; ज्ञानावस्था के मानवीयता पूर्ण मानव में रूप, गुण, स्वभाव, धर्म प्रधान सुख धर्म का प्रकटन एवं प्रसारण होना प्रमाणित है। मानव का स्वभाव धर्म मूलक होना ही उसकी गरिमा या उसकी स्वभाव प्रतिष्ठा अथवा स्वधर्म प्रतिष्ठा है। यही अभयता को प्रमाणित करता है। अस्तु, मानव का अभयता से परिपूर्ण होना ही उसकी स्वभाव प्रतिष्ठा है। जीव, वनस्पति एवं खनिज को अपनी प्रतिष्ठा से पतित होते हुए देखा नहीं गया है। मनुष्येत्तर प्रतिष्ठा मानव से अविकसित प्रकृति में जब स्पष्ट है तब मानव का भी अपने स्वभाव प्रतिष्ठा से वंचित रहना ही स्वयं में अन्तर्विरोध परिवार एवं समाज के साथ अन्याय एवं विरोध है। न्याय सम्मत व्यवहार मानवीयता पूर्ण जीवन प्रतिष्ठा में सामान्य होता है। मानव जीवन में अभयता के लिए संपूर्ण कार्यक्रम की स्थापना है। समृद्धि भी अभयता के अर्थ में ही प्रयोजन पूर्वक सिद्ध होती है। मानव में निहित अमानवीयता का भय ही वर्ग और संघर्ष एवं अपराध है जो परधन, परनारी, परपुरुष एवं परपीड़ा के रूप में दृष्टव्य है। यही अमानवीयता के स्वभाव से उत्पन्न कार्य व्यवहार रूप है। प्रत्येक मानव के लिए यह कार्य व्यवहार सर्वथा अस्वीकार्य, अप्रत्याशित एवं अवांछनीय है। यह अजागृति का द्योतक तो है ही साथ ही शिक्षा एवं व्यवस्था की न्यूनता भी है। शिक्षा एवं व्यवस्था की पूर्णता मानव में पूर्णता को स्थापित करती है या किसी एक मानव अथवा अनेक मानव में पूर्णता सम्पन्न हो चुकी हो तब वह शिक्षा एवं व्यवस्था पद्धति में पूर्णता को प्रस्थापित करता है। जनजाति एवं शिक्षा तथा व्यवस्था पद्धति में मानवीय तत्वों का समावेश हो जाना ही अभयता एवं विश्वास का सर्वसुलभ होना है, जिससे ही भूमि स्वर्ग, मानव देवता, धर्म सफल एवं नित्य शुभ होता है।

Page 176 of 222