Table of contents

Jump to any page

-1 इस संकलन के बारे 1 1. मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद 9 2. मानव केंद्रित चिंतन 12 3. जीवन की शक्ति व बल 26 4. अनुभव व जागृति 36 5. दर्शन, वाद और शास्त्र 40 6. मानव शरीर रचना 43 7. मानव शरीर गुण और नस्लें 46 8. जीवन और शरीर का सम्बंध 53 9. मध्यस्थ मार्ग और दर्शन 54 10. आहार विहार 57 11. ज्ञानवाही और क्रियावाही तंत्र 58 12. कामनाओं का विश्लेषण 65 13. अखण्ड समाज व्यवस्था 67 14. परमाणु – 1 78 15. परमाणु - 2 (आचरण) 82 16. परमाणु - 3 (मध्यस्थ बल व प्रजाति) 86 17. परमाणु - 4 (अंश और जीवन परमाणु) 95 18. परमाणु में गति 101 19. पर्यावरण संतुलन 104 20. विकास क्रम - पदार्थावस्था से ज्ञानावस्था 109 21. जागृति क्रम 113 22. शिक्षा संस्कार योजना 116 23. स्वावलम्बन 119 24. भाषा 122 25. गणित 127 26. उत्पादन कार्य योजना 129 27. विज्ञान 134 28. विवेक 137 29. समय, काल, वर्तमान 141 30. तकनीकी का प्रयोग 143 31. कला और तकनीकी 146 32. प्रबंधन 147 33. विनिमय कोष और श्रम मूल्य 150 34. न्याय, संविधान और संप्रभुता 152 35. स्वास्थ्य संयम 154 36. स्थिति, गति और बल 155 37. सापेक्षतावाद और अनिश्चयवाद 161 38. वनस्पतियों में जीवन और प्राण कोशा 164 39. समाधान और भय मुक्ति 167 40. कम्पन तरंग से ज्ञानोदय 173 41. विचारों का स्थान और प्रभाव 177 42. अनुभव - जानना, मानना, पहचानना और निर्वाह करना 180 43. बोध साक्षात्कार 185 44. अंतर मुखी एवं बहिर्मुखी - 1 188 45. अंतर्मुखी एवं बहिर्मुखी – 2 192 46. अंतर्मुखी एवं बहिर्मुखी – 3 198 47. अध्ययन के तीन चरण 200 48. समापन

प्रश्न : परमाणु अंश को जो गतिपथ है, वो निश्चित नहीं हुआ, इसका मतलब?

उत्तर : कैसा निश्चित नहीं है? निश्चित नहीं है तो गतिपथ क्या है फिर?

प्रश्न : कभी पास आता है, कभी दूर जाता है?

उत्तर : क्या आपत्ति हुआ उसमें आपका? जैसे की आप कभी पैर ऐसा कर लेते हो, आदमी बदल गए? आपका हाथ ऐसा हो गया, आप अनिश्चित हो गये?

प्रश्न : दूर चला गया तो उसका गति कम हो गई, पास आ गया तो गति बढ़ गई?

उत्तर : कोई गति कम नहीं होता है, ना ज्यादा होता है। परमाणुओं का गतिपथ में जो गति है, वो यथावत है। spin motion है, वो यथावत है, स्थिति यथावत है, गति यथावत है। गतिपथ जो है कभी थोड़ा पास से चल दिए, कभी थोड़ा दूर भी चल दिए। एक तरफ जितना दूर होता है, दूसरे तरफ उतना ही पास होता है, रहता है, उतना ही। अभी ये धरती जितना भी घूम रहा है सूर्य के चारों तरफ वो भी वैसे ही है।

प्रश्न : इसको इस तरह से मान सकते हैं, रूप और गुण जो परिवर्तनशील है, यहाँ तक वो लोग देख पाये हैं, और इस आधार पर बोलते हैं कि ये निश्चित नहीं है, बदलता रहा है।

उत्तर : परमाणु अंश का रूप कभी बदलता नहीं, सभी परमाणु अंश एक समान हैं। गठनपूर्ण परमाणु एक समान है, प्राण कोषा एक समान, जागृति एक समान। चार बिन्दु इस धरती पर अभी मेरे पास, मैं जितना समझा हूँ, उसके अनुसार चार जगह में समानता को देखा। परमाणु अंश सभी का सभी समान हैं। परमाणुओं के रचना के अनुसार, जहाँ जब वो अंश काम करना है, वहाँ वो ही काम करता है। जैसा प्राणकोषा ये पैर में भी काम कर रहा है, brain में भी काम कर रहा है, हृदय में भी काम कर रहा है, अंतड़ी में भी काम कर रहा है। इसको सामान्य व्यक्ति समझ सकता है, ऐसा मेरा सोचना है।

प्रश्न : अनिश्चयता वादी सिद्धांत का प्रतिपादन जहां से शुरू हुआ, uncertainty principle जिसको कहते हैं, वो इस रूप में शुरू हुआ कि ये जो atom को देखना शुरू किया लोगों ने, जो परिवेश में घूमना है जो अंशों का, उसको वो charge कहते हैं, हम अंश कह रहे हैं, उन charges का जो location है, उसको जब तय करने जाते हैं, तो उसका निश्चित परिवेश दिखाई नहीं पड़ता।

उत्तर : हम देख नहीं पाते हैं बताते नहीं हैं, दिख नहीं पाता है।

प्रश्न : जो आप कहना चाह रहे हैं, परिवेश के आस-पास में दिखाई पड़ते हैं।

उत्तर : ठीक है ना, हम ये कहते है, हम जो देख पाते हैं, आँख तो हकीकत को देखता नहीं, आँख का माद्दा बहुत छोटा है, उस प्रक्रिया से हम सत्य को समझना चाहते हैं, वो होने वाला नहीं है। वो कभी होने वाला नहीं है, आँखों

Page 157 of 205